

- शिक्षक कामता साहू ने होली की पारंपरिक गीतों के साथ कार्यक्रम में जोश हुआ उत्साह भरने का काम किया.
भिलाई , 13 मार्च , campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला सेक्टर 11 क्रमांक 1 में स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित कर विद्यालय के सभी शिक्षकों व बच्चों ने ढोल नगाड़ों व रंग गुलाल के साथ उत्साह पूर्ण वातावरण में होली मिलन मनाया। प्रधानपाठक श्रीमती ग्लोरिया बड़ा जी ने सभी कलाकारों अंगद राम बघेल, मोहनलाल हीरवानी, मानसिंग साहू का गुलाल लगाकर स्वागत किया .

तत्पश्चात शिक्षक कामता साहू ने होली की पारंपरिक गीतों के साथ कार्यक्रम में जोश हुआ उत्साह भरने का काम किया. साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समुदाय व विद्यालय आपस में जुड़ते हैं जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और परंपरा व संस्कृति संरक्षित होती है।
कार्यक्रम में करुणा वर्मा, रामप्रकाश साहू, शोभाराम चकरधारी, रेखलाल देशमुख , हेमनाथ गोआर्य, तुलसी सिंह, देहुति साहू, मनोज नाग, चंद्रिका भुआर्य, चंद्रकला कवर, होशलाल खांडे उपस्थित रहे।

