

- खीर पूड़ी और केला, मिक्सचर अंगुर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का समापन किया .
बिलासपुर , 13 मार्च , campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां संकुल केन्द्र सेमरताल विकास खंड बिल्हा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आज 13 मार्च 2025 को कक्षा 5वीं के छात्रों का विदाई समारोह एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि का होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम हे शारदे मां वंदना गीत से प्रारंभ किया गया एवं बच्चों द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया .

इस कार्यक्रम में शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा सर द्वारा विदाई गीत खुश रहना बच्चों गीत प्रस्तुत किया गया जो हमें विदाई की मनोभाव याद दिलाया एवं बच्चों बौद्धिक विकास मीडिल स्कूल में पहुंचने कैसे विकास को बताया गया फिर नवनिर्वाचित सरपंच महोदय श्रीमती रानी सूर्यवंशी जी ने बोर्ड परीक्षा में कक्षा 5वीं के बच्चों को बिना डरे दिलायें और शाला का नाम रोशन करें उद्बोधन किया सभी ने बच्चों सुन्दर आशीर्वाद दिया.

प्रधान पाठक राजेश कुमार अनंत बच्चों खुब आशीर्वाद दिया. श्रीमती अनिशानूर सुन्दर विदाई गीत और बी.एम शर्मा जी पालक और बच्चों अच्छा पढ़ें आगे बढ़े यह उद्बोधन दिया . फिर खीर पुड़ी और केला मिक्सचर अंगुर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का समापन किया .

