
- उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने सामाजिक समरसता के वातावरण में होली का पावन पर्व मनाने में शिक्षकों से अपना रचनात्मक योगदान करने का आग्रह किया है.
लखनऊ , 13 मार्च , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने अहंकार पर आस्था एवं विश्वास के साथ साथ बुराई पर अच्छाई की जीत व आपसी प्रेम सद्भाव और भाई चारे का प्रतीक रंगों के पावन पर्व के सुअवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवंं उपाध्यक्ष व संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज इस अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश मे शिक्षकों से समाज में व्याप्त अनेकानेक बुराईयो एवं सामाजिक कुरीतियों को होलिका दहन में जला कर आपसी प्रेम सद्भाव और भाई चारे का लोगों को पाठ पढ़ा कर सामाजिक संरसता के वातावरण में होली का पावन पर्व मनाने मे अपना रचनात्मक योगदान करने का आग्रह किया है।

उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने साथ ही साथ लोगों से भी इस प्रेम के त्यौहार को आपस में मिलजुल कर मनाने की अपील की है।
