

- श्रीमती अंजु यादव की उपस्थिति से वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची की गरिमा बढी एवं उनकी शालीनता और एकाग्रता ने सभी का ध्यान अकर्षित किया.
रांची, 23 जनवरी , campussamachar.com, वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची में द्वि-दिवसीय नेशनल कान्फ्रेंस (Multidisciplinary) आतोजित की गई . इस आयोजन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये शिक्षको अपने दिए टॉपिक पर व्याख्यान प्रस्तुत कर प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया। विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर रामजी यादव ने सभागार में उपस्थित शिक्षक, छात्र, सहयोगी कर्मचारी एवं अतिथि शिक्षकों का स्वागत किया एवं अपने विचारों को समाज निर्माण, देश निर्माण एवं व्यव्हार कुशल शिक्षा पर केन्द्रित रखा.
इस अवसर पर प्रो. डॉ. विजय कर्ण (नव नालंदा महावीर, विश्वविद्यालय, नालंदा, बिहार) ने अपने टॉपिक “बदलते भारत में हमारी अकादमिक एवं मानवीय तैयारी” पर ओजस्वी व्याख्यान से सभी का ज्ञानबर्धन किया एवं भारतीय संस्कृति, आचार-व्यव्हार, राष्ट्र निर्माण में विशेषकर छात्रों की भूमिका पर ध्यान केन्द्रित किया.

डॉ. अंजनी सिंह चौहान (डॉ. प्रीती ग्लोबल विश्व विद्यालय, दिनारा, म.प्र) ने NEP 2020 एवं STEM एजुकेशन की आवश्यकता, व्यावहारिक उपयोगिता एवं रोजगार दिलानेवाली शिक्षा पर ध्यान आकर्षित किया। डॉ. चौहान ने छात्रों की शिक्षा शैली एवं पठन पाठन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया
YBN University, Ranchi,: प्रो. डॉ नीरज राठौर (IGNTU,अमरकंटक म.प्र) ने AI (Artificial Intelligence) की उपयोगिता,आवश्यकता एवं जीवन का महत्वपूर्ण अंग एवं अनिवार्य विषय का बोधकर ज्ञानवर्धन एवं ध्यान केन्द्रित किया. डॉ चमन सिंह ठाकुर (YBN विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड) ने अपने विशेष अंदाज में कविता की कुछ पंक्तिया प्रस्तुत कर दर्शको को भाव विभोर किया एवं योग शिक्षा पर विशेष बल देकर उसकी अवश्यकता, उपयोगिता पर ध्यान अकर्षित किया।

YBN University, Ranchi, Jharkhand : मंच की कार्यशैली की रुपरेखा एवं प्रस्तुति को कुमारी हर्षिता ने सराहनीय ढंग से विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। धन्यवाद ज्ञापन कुमारी मधुमिता ने किया। श्रीमती अंजु यादव की उपस्थिति से वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची की गरिमा बढी एवं उनकी शालीनता और एकाग्रता ने सभी का ध्यान अकर्षित किया.
