

- कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक अमन सिंह चंदेल, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, इकाई अध्यक्ष वर्षा वर्मा , इकाई मंत्री जाह्नवी सिंह उपस्थित रही.
लखनऊ , 23 जनवरी , campussamachar.com, अभाविप लखनऊ उत्तर नेता जी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स डिग्री कॉलेज इकाई अलीगंज द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की 128 वीं जन्म जयंती ( Subhash Chandra Bose Jayanti 2025) पर क्विज प्रतियोगिता , काव्य प्रतियोगिता और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ के हिसा लिया.
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तेजस्विनी चक्रवर्ती जी ने नेता जी के व्यक्तित को दर्शाते हुए कहा कि अगर गुलामी के अंधेरे कालखंड में मशाल दिखाकर देश को आजाद कराने वाले नेताजी सुभाष बोस ना होते तो शायद हमें आजादी पाने में दशकों लग जाते। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में नेताजी कई बार जेल भी गए, जहां उन्हें कई यातनाओं से भी गुजरना पड़ा था। उनका जीवन आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा और गर्व का विषय है।
तत पश्चात क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल शुक्ला प्राप्त किया, द्वितीय स्थान जानू सिंह प्राप्त किया, तृतीय स्थान जानकी पाण्डेय रही , काव्य प्रतियोगिता में प्रथम कृति मिश्रा द्वितीय जानकी पाण्डेय तृतीय अनुष्का सिंह रही , वही मेहदी प्रतियोगिता में प्रथम सुहानी तिवारी , द्वितीय दिव्यांशी कुमारी , तृतीय जानवी विश्वकर्मा स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक अमन सिंह चंदेल, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, , इकाई अध्यक्ष वर्षा वर्मा, इकाई मंत्री जाह्नवी सिंह उपस्थित रही.
