

- जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद रॉय ने कहा कि , नशा समाज के लिए घातक प्रवृत्ति है अवैध नशा पर प्रभारी अंकुश लगाने के लिए सब को मिलकर जन जागरण अभियान चलाना चाहिए तभी अवैध नशा पर पूर्ण विराम संभव हो सकेगा।
- आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध)संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , संगठन के तत्वावधान में अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों से समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया .
बहराइच, 29 जुलाई , “विश्व प्रकृति निधि दिवस” अवसर पर आज 29 जुलाई को श्री मैदानी बाबा मां गायत्री सेवा चेतना केंद्र (घसियारी पूरा) परिसर में पर्यावरण , जल संरक्षण , नशा उन्मूलन विषयक चौपाल को आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण एवं नशा उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर श्रद्धालुओं को पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का वितरण भी किया गया।
मां गायत्री सेवा – चेतना केंद्र में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय ने कहा कि , मानव जीवन में वृक्षों का अत्यधिक महत्व है। पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि हम सब लोग मिलकर अधिकाधिक संख्या में पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण और उनका संरक्षण भी करें तभी जल व वातावरण मानव अनुकूल बना रह सकेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद रॉय ने कहा कि , नशा समाज के लिए घातक प्रवृत्ति है अवैध नशा पर प्रभारी अंकुश लगाने के लिए सब को मिलकर जन जागरण अभियान चलाना चाहिए तभी अवैध नशा पर पूर्ण विराम संभव हो सकेगा। आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध)संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , संगठन के तत्वावधान में अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों से समन्वय बनाकर पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए स्थानीय जन सहभाग से जगह जगह हरिशंकरी व पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उनके संरक्षण का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है।

संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी ने पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए अन्य संगठनों से समन्वय बनाकर सामाजिक जन जागरण अभियान आयोजित कर वृक्षा रोपण महा-अभियान में सहभाग का आवाहन किया।
ब्लॉक प्रमुख रिसिया रीना जायसवाल ने कहा कि , पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक गृहणियां अनिवार्य रूप से अपने आवासीय परिसर में ही वृक्षारोपण अवश्य करें ताकि पर्यावरण मानव अनुकूल बना रह सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री चेतना केंद्र प्रबंधक प्राचार्य आर०पी०एन श्रीवास्तव ने कहा कि , गायत्री परिवार प्रवर्तक श्रद्धेय पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के निर्देश व गायत्री परिवार से समन्वय बनाकर वृक्ष गंगा अभियान चलाया जा रहा है तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू प्रेम चंद्र ने किया। गायत्री परिव्राजक पंडित जगदीश मिश्र व कांति मिश्र ने युग संगीत प्रस्तुत कर परिसर में ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कार्यक्रम सम्पन्न करवाया।

ये रहे उपस्थित
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सनातन समाज नेता महेंद्र प्रताप सिंह सेंगर , पर्यावरण विद डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी रवि प्रकाश केजरीवाल , योगाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी , डॉ ० अनिल द्विवेदी , जेपी शुक्ला , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम श्रीवास्तव , शिक्षा विद डॉ अनीता द्विवेदी , मिथिलेश श्रीवास्तव , सरिता जायसवाल , पर्यावरण विद प्रदीप तिवारी समेत सैकड़ों गायत्री परिजन समाजसेवी तथा पर्यावरण विद उपस्थित रहे। समापन अवसर पर मालवीय मिशन के तत्वावधान में परिसर में ही हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
