शिक्षा सेवा चयन बोर्ड मे धारा 12, 18, 21 का पुराना प्रावधान हो लागू – ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ , 16 फरवरी , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने शिक्षकों के भर्ती के लिए गठित उ प्र शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अभी तक पूर्व के प्रविधानो को लागू न किये जाने पर कड़ा विरोध जताया है। संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के लगातार मांगों के बाद भी अभी तक चयन बोर्ड की नियमावली तक का जारी न होने से माध्यमिक शिक्षकों मे गहरी नाराजगी है। उन्होंने इस अति संवेदन शील मामले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करते हुए उनसे हस्तक्षेप करने की माँग दोहराया है।
UPESSC news : शिक्षक नेताओं ने आज अपने बयान मे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग डेढ़ साल बाद भी शिक्षा सेवा आयोग की नियमावली तक जारी न होने से शिक्षक हितों की लगातार अंदेखी हो रही है। जिसके चलते दो सालों से शिक्षकों की पदोंनतियो तक नही हो पा रही हैं चाहे वह एल टी से प्रवक्ता मे हो अथवा संस्था प्रधानो के रिक्त पदों पर नियमानुसार वरिष्ठ तम प्रवक्ता से कार्य वाहक प्रधान पदों पर हो, संभव नहीं हो पा रहा है। जब कि संस्था हित में ये दोनों स्थित मे विना अनुमोदन व वेतन के उच्च पदों के दायित्वों को करने पर विवश होना पड़ रहा है। यह उनका खुला शोषण है।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि इसी प्रकार शिक्षकों की सेवा सुरक्षा नियमावली मे धारा 21 न होने की वजह से उन्हें लगातार शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। इसकी वजह से शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक वतावरण भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
UP Education Service Commission, : शिक्षक नेताओ ने माध्यमिक शिक्षा जगत से जुड़े इन मामलों की ओर योगी आदित्यनाथ जी ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) , की प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया है और मुख्य मंत्री जी ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) से शिक्षा शिक्षक एवं शिक्षार्थी के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र हीआयोग नियमावली जारी करा कर पूर्व प्रावधानों को यथावत लागू कराने की पुरजोर माँग की है।
