

- इन कार्यक्रमों से शिक्षक और विद्यार्थी काफी भावुक हो गए. इस यादों को सहेजने के लिए सेल्फी , फोटो का भी लंबा दौर चला .
- रंग बिरंगी गुबारों से सजाये गए मंच पर गणपति वन्दना से शुरू हुए इस समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
लखनऊ, 16 फरवरी , campussamachar.com, श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज (SSJD Inter college Faizulahganj, ) लखनऊ में कक्षा 10 और कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई एवं आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया. रंग बिरंगी गुब्बारों से सजाये गए मंच पर गणपति वन्दना से शुरू हुए इस समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों के इन कार्यक्रमों से शिक्षक और विद्यार्थी काफी भावुक हो गए. इस यादों को सहेजने के लिए सेल्फी , फोटो का भी काफी देर तक लंबा दौर चला . कोई निदेशक, तो कोई प्रधानाचार्य , प्रबंधक तो कोई किसी ख़ास टीचर्स के साथ सेल्फी -फोटो खिंचवाने के लिए आतुर दिखा . कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने बहुत ही व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का सफल संचालन किया .
शादी और पढ़ाई को जोड़ते हुए एक हास्य प्रस्तुति भी हल्के-फुल्के अंदाज में की गई . जिसे काफी सराहां गया. विद्यालय के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुई उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर हमेशा सकारात्मक सोचें . विद्यालय के टीचर्स ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया .विद्यालय प्रबंधक चन्द्रकान्ता मिश्रा ने भी सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया .

इस अवसर पर मिस्टर और मेधावी छात्रा को भी सम्मानित पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी भी प्रदान की गई . विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सभी को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की . इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के लिए दोपहर के स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई थी. पूरा माहौल पारिवारिक और अनुशासित रहा .
