
लखनऊ, 14 फरवरी, campussamachar.com, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के घटक संगठनों की बैठक अध्यक्ष वी0पी0 मिश्र एवं शशि कुमार मिश्र महासचिव के तत्वाधान में आज 14 फरवरी को 8वें वेतन आयोग के गठन के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार के पत्र संख्या-01-01/ 2025-E lll(A) दिनांक 17.01.25 के क्रम में वित्त वेतन आयोग अनुभाग-2 उ0प्र0 शासन द्वारा पत्र संख्या-वे0आ0-2-78/दस/2025 दि0 11.02.25 के क्रम में प्रदेश के राज्य कर्मचारियों, स्थानीय निकायों, निगमों, प्राधिकरणों, शिक्षकों आदि के कर्मचारियों के संवर्गों हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा मांगों हेतु सुझाव हेतु संयुक्त मोर्चा के घटक संगठनों के एक अहम बैठक नगर निगम महासंघ कार्यालय में आहूत की गयी.
इसमें प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के कैडर एवं संवर्गों की बेहतरी हेतु सुझावों पर व्यापक चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार के वित्त मंत्रालय एवं मुख्य सचिव महोदय के अवलोकनार्थ ई-मेल एवं हार्ड काॅपी द्वारा प्रेषित किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से सातवेें वेतन आयोग की विसंगतियों एवं संवर्गों के पुर्नगठन आदि न होने के कारण हो रहे कर्मचारी समाज को आर्थिक क्षति से अवगत कराते हुए व्यापक रूप से 18 बिन्दुओं के सुझाव प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की गयी है कि संयुक्त मोर्चा द्वारा दिये गये सुझाव पर केन्द्र सरकार की समानता को ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारी समाज की बेहतरी हेतु प्रस्तुत सुझावों पर अक्षरसः पालन किया जायेगा। जिससे कर्मचारी एवं प्रदेश की संस्थाओं एव कार्य पद्यति में गुणात्मक सुधार आयेगा।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से सतीश कुमार पाण्डे, अतुल कुमार मिश्र, एन0के0 मिश्र, सै0 कैसर रज़ा, संदीप बडोला, आर0पी0 सिंह, सुरेश रावत, सुनील यादव, राम कुमार धानुक, अमित खरे, मनोज मिश्र, गिरीश मिश्र, राजेन्द्र पटेल, हेमन्त चैधरी, विवेक यादव, त्रिवेन्द्र चैहान, सुभाष श्रीवास्तव, पी0के0 सिंह आदि राज्य/निकाय/निगम/शिक्षक कर्मचारी प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
