

रायपुर , 14 फरवरी, campussamachar.com, युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस जो कि बैंकिंग उद्योग के करीब करीब शत प्रतिशत बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है और उनके आव्हान पर बैंक कर्मियों ने आज दिनांक 14.02.2025 को पी एन बी मुख्य शाखा मोती बाग रायपुर से समीप अपनी लंबित मांगो-
1. बैंकों में पर्याप्त भर्ती
2. पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन
3. लंबित मुद्दों का समाधान
4. नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना
5. UFBU के अन्य मांगों का समाधान आदि
के शीघ्र निराकरण को लेकर आंदोलित एवं आक्रोशित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और इस प्रदर्शन में बैंक कर्मियों की महिला साथियों की सहभागिता अच्छी रही | साथ ही मांग अनसुनी होने पर 24 एवं 25 मार्च को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की चेतावनी दी.
इस बाद हुई सभा को युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कामरेड वाया गोपाल कृष्णा जी, कामरेड शिरीष नाल्गोंद्वर, कामरेड सुरेश बानी ,कामरेड बलजीत सिंह, कामरेड मिलिंद माटे, कामरेड डी के सरकार, कामरेड कमल जैन, कामरेड निलेश कुमार मण्डावी, कामरेड अनिल जंघेल ,कामरेड चितरंजन भगत, मैडम प्रियंका बर्धन ,मैडम स्वाति तवारी समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया .
वक्ताओं ने कहा की बड़े खेद के साथ कहना पड़ता है पांच दिवसीय बैंकिंग के सन्दर्भ में आपसी सहमति एवं सुझाव के बावजूद भी लागू नहीं किया जाना चिंता का विषय है , जबकि अन्य वित्तीय संस्थानों में यह पहले से लागू हो चुका है | सभी संभागों में पर्याप्त भर्ती को लेकर वक्ताओं ने कहा आज सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक अच्छा मुनाफा के साथ अपना व्यवसाय बढ़ा रहे है जबकि बैंकों में भर्तियाँ ना के बराबर हो रहे है | वक्ताओं ने भारत सरकार से हाल ही में ग्राहकों द्वारा सार्वजनिक हमलों के विरूद्ध बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारीयों के सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की .
