रुदौली. समाजवादी पार्टी की ओर से रुदौली विधानसभा सीट के उम्मीदवार आनंद सेन ने पार्टी सिंबल मिलते ही क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उनके साथ समाजवादी पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं के साथ ही विधानसभा प्रभारी और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी भी संपर्क करने में व्यस्त हो गए हैं।
सपा प्रत्याशी आनंद सेन ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र में संपर्क अभियान के अंतर्गत गांवों-कस्बों को सबसे अधिक तरजीह दे रहे हैं। मतदाताओं से संपर्क करते हुए उनके हाल-चाल ले रहे हैं। लोग उनसे महंगाई और क्षेत्र में छुट्टा जानवरों से फसलें नष्ट होने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं भी बता रहे हैं। आनंद सेन लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि प्रदेश में सपा सरकार बनते ही सबसे पहले इसी तरह की गंभीर समस्याओं को दूर किया जाएगा।
सपंर्क में आनंद सेन और सपा कार्यकर्ता पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिना रहे हैं। कार्यकर्ता बता रहे हैं कि प्रदेश में अखिलेश सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी समस्याएं दूर की जाएंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.वेद प्रकाश यादव का कहना है कि प्रदेश में सपा की लहर चल रही है और इस बार प्रदेश में अखिलेश यादव के नेत़त्व में सपा सरकार बनेगी।
