
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 -उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मी के बीच भाजपा व सपा के घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। दोनों दलों ने अपने-अपने घोषणापत्रों में अपने वादों का उल्लेख करते हुए प्रदेश की जनता से वोट व समर्थन मांगा है।
इन दोनों दलों के घोषणापत्रों पर प्रतिक्रिया राष्ट्रीय अध्यक्ष NMOPS , प्रदेश अध्यक्ष अटेवा उ० प्र०अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने व्यक्त की।
पुरानी पेंशन बहाली का संदर्भ देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा कि सत्तारूढ़ दल भाजपा ने शिक्षकों कर्मचारियों को बहुत निराश किया। लाखों शिक्षकों -कर्मचारियों के सबसे गंभीर मुद्दे पुरानी पेंशन पर चर्चा तक नहीं की गई जो घोर निराशाजनक है। दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी द्वारा वचन पत्र में पुरानी पेंशन बहाली की वचनबद्धता का संकल्प सराहनीय है, स्वागत योग्य कदम है। इससे शिक्षकों कर्मचारियों में एक उम्मीद जगी है कि उनके बुढ़ापे की लाठी अवश्य मिलेगी अव प्रदेश का लाखों लाख शिक्षक कर्मचारी UP Assembly Election 2022 -अपनी वोट की चोट से अपने अधिकार को लेकर रहेगा ।
