

- कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र वर्मा ने की। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. पवन कुमार मौर्य रहे।
- कार्यशाला के समापन पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
लखनऊ, 29 अप्रैल, campussamachar.com, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में आज “महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) एवं एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र वर्मा ने की। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. पवन कुमार मौर्य रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में एनएसई एकेडमी के वरिष्ठ प्रबंधक विनायक कुमार ने उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता, निवेश के मूलभूत सिद्धांतों, बचत के महत्व तथा सुरक्षित निवेश विकल्पों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया कि कैसे प्रारंभिक आयु से ही वित्तीय योजना बनाकर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाओं के लिए वित्तीय जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया और इस प्रकार के कार्यक्रमों को छात्राओं के भविष्य निर्माण हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने एनएसई एकेडमी तथा आयोजन टीम के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने भी वित्तीय नियोजन, निवेश जोखिम, और कर बचत योजनाओं से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक प्रो. पवन कुमार मौर्य ने किया। अंत में कार्यशाला के समापन पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
