

लखनऊ , 26 जनवरी , campussamachar.com, सुशासन से ही जनता को संवैधानिक अधिकार मिलेंगे और गणतंत्र में सबकी भागीदारी होगी. इसके लिए ठोस प्रयास करने होंगे .
उक्त विचार आज प्रोo नंद लाल भारती संयोजक अटल सुशासन पीठ /अध्यक्ष लोक प्रशासन विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय ( lucknow university) द्वारा विचार गोष्ठी में व्यक्त किये गए . प्रो. एन.एल. भारती ने नई पीढ़ी में जागरूकता फैलाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी की सुशासन की अवधारणा पर आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।
lucknow university news today : उन्होंने कहा कि हमें संवैधानिक नैतिकता (संविधानवाद) का पालन करना चाहिए। यह गोष्ठी अटल सुशासन पीठ , लोक प्रशासन विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ( lucknow university) द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन से संबंधित विचारों व नीतियों पर प्रोo वीo केo एनo मेनन सभागार, लोक प्रशासन विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ( lucknow university) मे आयोजित की गई । कार्यक्रम का शुभारम्भ अटल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ .
इस कार्यक्रम में विभाग के अन्य शिक्षकगण डॉ वैशाली सक्सेना, डॉ श्रद्धा चंद्रा, डॉ एस. एस. चौहान एवं डॉ उत्कर्ष मिश्र भी उपस्थित थे lइस कार्यक्रम में मीनाक्षी गुप्ता, ऋचा यादव, शेखर उपाध्याय, अथर्व शर्मा , स्वर्णिमा सिंह , शलभ अग्रवाल, शिवक्षी यति, आयुषी यादव , पीयूष चौहान ने विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति की .
