

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया जी के निर्देशन में एवं डॉ.सुनीता यादव,डॉ. स्नेह लता,डॉ. अनामिका सिंह एवं डॉ. प्रियंका के सहयोग से संपन्न हुआ।
लखनऊ , 26 जनवरी , campussamachar.com, “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी कॉलेज, चौक ( Khun Khun Ji Girls PG College) की राष्ट्रीय सेवा योजना की यूनिट 1 एवं यूनिट 2 की छात्राओं द्वारा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार छात्राओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई .
साथ ही “लोकतंत्र में मतदान की भूमिका एवं महत्व ” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें रश्मि बी ए तृतीय वर्ष (प्रथम स्थान ), कोमल जैन बी ए द्वितीय वर्ष (द्वितीय स्थान), विदुषी मिश्रा बी. ए प्रथम वर्ष ने (तृतीय स्थान) प्राप्त किया. यह कार्यक्रम महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College) की प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया जी के निर्देशन में एवं डॉ.सुनीता यादव,डॉ. स्नेह लता,डॉ. अनामिका सिंह एवं डॉ. प्रियंका के सहयोग से संपन्न हुआ।

