

- यह समस्त कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की डॉ अपर्णा टंडन, डॉ प्रीति सिंधी और अर्थशास्त्र विभाग की डॉ बीना त्रिपाठी तथा महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
लखनऊ, 08 अगस्त , खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज ( Khun Khun Ji Girls PG College) के अर्थशास्त्र विभाग तथा वाणिज्य विभाग द्वारा आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के सहयोग से उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्यलन कर तथा सरस्वती माता को मालार्पण कर के हुई।जिसमें अविनाश कुमार अपूर्व , सहायक निर्देशक, विजय कुमार वर्मा संयुक्त निदेशक एमएसएमई, कानपुर , नितेश धवन, निर्देशक, के वी ई सी ,मनोज कुमार चौरसिया ,उपायुक्त डी आई सी,मनीष कुमार पाठक एलडीएम बैंक ऑफ़ बरोड़ा उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला के अंतर्गत स्वराजगार से संबंधित केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना तथा बैंक द्वारा ऋण प्रदान संबंधी सुविधाओं की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर बनाने के इच्छुक शिक्षित और बेरोजगार नवयुवतियों / भावी उद्यमियो को विभिन्न संभावित उद्योगों के बारे में तकनीकी एवं गैर तकनीकी जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वयं का उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने हेतु प्रेरित करना है ।

यह समस्त कार्यक्रम कालेज ( Khun Khun Ji Girls PG College) की प्राचार्या प्रोफेसर अंशु केडिया जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की डॉ अपर्णा टंडन, डॉ प्रीति सिंधी और अर्थशास्त्र विभाग की डॉ बीना त्रिपाठी तथा महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
