

- समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई कि हम सभी प्रकृति का विनाश करने वाली प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं करेंगे और प्रकृति का गहना धरती माता का श्रृंगार वृक्षों की अधिक से अधिक सेवा करने की दी सीख .
भिलाई, 08 अगस्त , साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड भिलाई, भारतीय सिंधु सभा भिलाई एवं साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली के संयुक्त तत्वाधान में अलविदा सावन महोत्सव का आयोजन चालीहा महोत्सव के तीसवें दिन 07/08/2025 गुरुवार को किया गया।अनवरत लगातार 40 दिन 17/08/2025 तक चलने वाले महोत्सव के तीसवें दिन अलविदा सावन महोत्सव में कार्यक्रम की शुरुआत सावन महीने में प्रकृति के पांच तत्वों में से मुख्य तत्व प्रकृति के स्वामी जल देवता के प्रति समाज के बुजुर्ग एवं युवा महिलाओं,पुरुषों के द्वारा अपना प्रेम साईं झूलेलाल जी की आरती,पल्लव गायन कर अखो पाकर परिलक्षित किया गया।महिलाओं द्वारा साईं झूलेलाल की महिमा का वर्णन करने वाले भजनों एवं नाम धुन का गायन किया गया।

तत्पश्चात समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई कि हम सभी प्रकृति का विनाश करने वाली प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं करेंगे और प्रकृति का गहना धरती माता का श्रृंगार वृक्षों की अधिक से अधिक सेवा कर वृक्षारोपण कर उन्हें जीवित रखकर प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में अपना बहुमूल्य योगदान देने हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे। उपस्थित श्रद्धालुओं को कड़ाह प्रसाद एवं सेसा के साथ स्वल्पाहार का वितरण किया गया।

इस अवसर समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी,महिला मंडली की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नागदेव, भारतीय सिंधु सभा भिलाई के अध्यक्ष श्री सुरेश नागदेव,भिलाई महिला विंग अध्यक्ष पिंकी थारानी एवं हाउसिंग बोर्ड की पांचो जोन की अध्यक्ष निकिता लालवानी,आशा आहूजा,सुमन थारवानी,कंचन विरवानी अलका थारवानी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें रैंप वॉक,फैंसी ड्रेस,क्विज कांटेस्ट,अंताक्षरी,सिंध के प्रसिद्ध छेज नृत्य,ब्यूटी क्वीन,सोलह सिंगार करने के आयोजन करवाये गये। जिसमें समाज की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर भरपूर उत्साह के साथ आपसी वैनमस्य को मिटाकर सावन मेले का आनंद लिया।इस अवसर पर आपसी एकजुटता बढ़ाने व जीत हार के भेदभाव से दूर होकर के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों में समानता का भाव लाने के लिए सभी को सांत्वना दिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी, उपाध्यक्ष सुभाष भगत, प्रमुख सलाहकार सुरेश नागदेव,महासचिव अनिल थारवानी,सांस्कृतिक सचिव हरीश लालवानी,अमृत कृष्णानी,महिला मंडली अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी नागदेव,लता गंगवानी,कमला भगत,वंदना कृष्णानी,अंजली कृष्णानी,माया रोहरा,अलका थारवानी,आशा आहूजा,कंचन विरवानी,सुमन थारवानी,निकिता लालवानी,हर्षा नागदेव,लता मेहरचंदानी, निर्मला कृष्णानी,पिंकी थारानी,माया थारानी,मुस्कान थारवानी,माया पंजवानी,चंद्रा हासीजा,गंगा चंदानी,रानी छाबड़िया ,सुषमा टहलयानी,साक्षी प्रेमचंदानी,मीना आयलानी ,रेखा बजाज,दीपा नागदेव,दीपा धनकानी,सविता पिनयानी,मीना नागदेव ,सुमन पंजवानी,निशा खटवानी,संगीता थारवानी,सुनीता आनंद,कविता डिंगा,श्रीमति साधवानी आदि उपस्थित थे।
