

लखनऊ, 14 फरवरी , campus samachar.com, लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli) में गणतंत्र दिवस 2025 में सांस्कृतिक और पिरामिड तथा अन्य परेड के कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को आज पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा के द्वारा सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप स्टील की पानी की बोतल प्रदान की गई।

गणतंत्र दिवस में कुल 90 बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें आज उपस्थित 35 बच्चों को पुरस्कृत किया गया जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शेष बच्चों को उनके विद्यालय आने पर पुरस्कृत किया जाएगा।
