

- शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने उपस्थित सभी माताओं बहनों को छात्राओं के द्वारा तिलक लगाकर सम्मानित किया गया.
बिलासपुर , 09 मार्च , campussamachar.com, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सेमरताल में महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Women’s Day 2025, ) जोर-सोर से मनाया गया . इस अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई, इसके पश्चात शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने उपस्थित सभी माताओं बहनों को छात्राओं के द्वारा तिलक लगाकर सम्मानित किया गया.
इस सुअवसर पर सुमन राजेंद्र कौशिक जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day 2025) के बारे में प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि रूस में 1917 की क्रांति के दौरान महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया । उन्होंने बेहतर अधिकारों की मांग की और फिर सरकार को उनके सामने झुकना ही पड़ा उन्हें वोटिंग का अधिकार मिला । 8 मार्च को यह प्रदर्शन किया गया था. इसीलिए इस तारीख को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day 2025)के रूप में मनाया जाता है 1977 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया शैक्षिक समन्वयक वर्मा जी ने महिला दिवस के शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम भले ही महिलाएं ( International Women’s Day 2025) पुरुषों के बराबर अधिकार पाने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है लेकिन अभी भी समाज लैंगिक असमानता घरेलू हिंसा वेतन में भेदभाव महिला शिक्षा जैसे कई मुद्दों मौजूद है जिस पर अभी भी महिलाओं के साथ उपेक्षा की जाती है।
महिला दिवस ( International Women’s Day 2025,) मनाने का मुख्य मकसद महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना महिला शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के अवसरों में सुधार करना आज महिलाएं ( International Women’s Day 2025) हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है चाहे वह राजनीति हो विज्ञान हो खेल हो या फिर कला और व्यापार सभी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है अंत में नारी शक्ति की जयघोष के साथ कार्यक्रम ( International Women’s Day 2025) का समापन किया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शांति तिर्की प्रधान पाठक प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर सुमन राजेन्द्र कौशिक क्रांति सिंगरोल पद्मावती मरावी , इंदिरा कश्यप, प्रधान पाठक प्रा शाला सेमरताल अनुपमा गौरहा,निलिमा निकोसे, राधा टडंन शुभा पांडेय,नियति विश्वकर्मा, नीलाम सिंह ठाकुर, अनुष्का साहू, संजीवनी सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा। #International Women’s Day 2025
