
शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद, भिलाई
दुर्ग/भिलाई, 09 मार्च ,campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद भिलाई में 8मार्च2025 को पाँचवी के बच्चों का बिदाई समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रीतम साहू के द्वारा किया गया ।
प्रथम उद्बोधन संस्था प्रमुख वीरेन्द्र पारकर ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा की नियमित तैयारी और समय के साथ चलने की बात कही गई। शिक्षक प्रीतम साहू ने कहा की किस्मत के भरोसे न रह कर कर्म पर विश्वास करने की बात कही साथ हीं कर्म से किस्मत लिखने की बात कही। तत्पश्चात शिक्षिका अन्नपूर्णा ने शिक्षा के साथ संस्कार की बात कही अंत में कक्षा शिक्षक कमलेश ठाकुर ने बच्चों को सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने और जीवन पथ पर सफल होने की अग्रिम बधाई शुभकामनाएँ दी। बच्चों ने भी अपने विद्यालय व,शिक्षक के बारे में अपने अनुभव साझा किया।

कक्षा चौथी के बच्चों ने पाँचवी के सभी बच्चों को बारी-बारी से गुलदस्ता व स्टेशनरी सामग्री भेट किया। संस्था की ओर से नेवता भोज में अंगूर,केला,नमकीन व मिष्ठान की व्यवस्था किया गया था। सभी बच्चों को नेवता भोज कराकर बिदाई दिया गया।
विदाई समारोह में शाला के शिक्षकगण संस्था प्रमुख वीरेन्द्र पारकर, अन्नपूर्णा शुक्ला,निर्मला वर्मा,प्रीतम साहू,तिरनाथ यादव,कमलेश ठाकुर,व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अपाध्यक्ष तथा,कक्षा पहिली से पाँचवी के बच्चें
डामिनी,नगमा,तोषी,तोषिका,विद्या,तनिष्का,शमा,कान्हा,बलवीर,भूमि,भूपेंद्र,चांदनी,चार्वी, हीरा, जयंती जान्हवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति शिक्षक प्रीतम साहू ने अपनी स्वरचित कविता ‘हो जाओ तैयार साथियों,अब परीक्षा की बारी है ’ सुना कर किया गया।

