

बिलासपुर , 08 मार्च , campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला लोधीपारा में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day 2025) मनाया गया.
इस अवसर पर संस्था प्रमुख सुभाष चंद्र सिंह जी द्वारा सभी मातृ शक्तियों को पुष्प से सम्मानित कर स्वल्पाहार करवाया गया तथा हमारे समाज, देश में महिलाओं की भूमिका से बच्चों को अवगत कराया सभी बच्चों ने भी मातृ शक्तियों का पूजन कर पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।

