

- शाला के श्रीमती अनिशानूर मैडम जी का स्वागत फूल देकर किया गया और बच्चों का भी सभी लड़कियों को भी फूलों से स्वागत किया गया.
बिलासपुर , 08 मार्च , campussamachar.com, विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( Happy Women’s Day 2025) पर आज दिनांक 08 मार्च 2025को शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां संकुल केन्द्र सेमरताल विकास खंड बिल्हा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें शाला के श्रीमती अनिशानूर मैडम जी का स्वागत फूल देकर किया गया और बच्चों का भी सभी लड़कियों को भी फूलों से स्वागत किया गया.
Happy Women’s Day 2025: बी.एम.शर्मा द्वारा मां की महिमा का गुणगान बताया गया कि कैसे दुनिया में मां संघर्ष करके बच्चों पढ़ाती है और आगे बढ़ाती है फिर संस्कृत के श्लोक यत्र नारी पूज्यंते तत्र देवता रमंते अर्थ समझाया गया मेरे द्वारा नारियों की महिमा और आजकल कदम पे कदम मिलाकर चलने के बारे में बच्चों को बताया गया और आज बेटियां पढ़ाई-लिखाई से लेकर खेलकूद और नौकरी में देश विदेश में भारत का गौरव बढ़ा रही यह बताया गया और अंत में शर्मा सरजी द्वारा बच्चों को टाफी देकर समापन किया गया। campussamachar.com,

