
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दगोरी, संकुल दगोरी, विकास खण्ड- बिल्हा, जिला – बिलासपुर छ्ग- युक्तियुक्तकरण के बाद शाला में जॉइनिंग के बाद शिक्षकों ने अपनी कमान संभाल ली है
बिलासपुर , 28 जुलाई , . ग्राम दगोरी के मीडिल स्कूल में वर्षों से बच्चे और स्टाफ शिक्षकों के लिए प्रतीक्षारत थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि नए शिक्षक आने वाले हैं मन ही मन वे आनंदित थे… नवीन शिक्षिका श्रीमती रश्मि देवांगन (हिंदी विषय) जो जांजगीर-चाम्पा जिला से आयी हैं उनके स्वागत के लिए बाल संसद, इको क्लब, SMC, सभी बच्चों व पूरे शाला परिवार द्वारा एक स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन अर्चना से हुई… SMC अध्यक्ष शिवशंकर सन्नाट जी , कार्यक्रम की अतिथि श्रीमती रश्मि देवांगन, संस्था प्रमुख बी एल बघेल जी, शिक्षक श्री आशीष कटकवार जी (विज्ञान), श्रीमती संगीता कौशिक जी (गणित ), बाल संसद ने अपनी वाणी से कार्यक्रम को सम्बोधित किया… शिक्षकों के साथ साथ बच्चों ने भी स्वयं से प्रेरित होकर देवांगन मैडम जी को अनेकों उपहार भेंट किये।

बच्चों ने अपने मनपसंद गीतों और नृत्य से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये… इस बीच पालकगण भी उपस्थित हुए उन्होंने ने भी शिक्षिका को धन्यवाद दिया …
सभी बच्चों का शिक्षक के प्रति ऐसे मनोभाव को देख कर देवांगन मैडम बहुत ही आनंदित हुई… संस्था प्रमुख के साथ साथ देवांगन मैडम जी ने भी सभी का आभार व्यक्त किया…
