
- इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा जी, सुमन राजेन्द्र कौशिक, प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर, क्रांति सिंगरौल जी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के शुभकामनाएं दी।
बिलासपुर , 08 अगस्त , आज 08 अगस्त को शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में सावन महिना के पूर्णिमा तिथि को मनाई जा रही रक्षा बंधन के त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह त्यौहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है इस दिन हमारे देश में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दिन बहना अपने भाईयों को आरती थाल सजाकर नये वस्त्र धारण कर भाईयों का पुजा करते हैं।तीलक लगाकर आरती उतारते हैं भैया अपने बहनो की रक्षा करने की वचन देते हैं। सावन का महिना में चारों तरफ हरियाली छाई रहती है . मंद मंद ठंडी हवाएं मन को रोमांचित करती है। ऐसा लगता है जैसे भाई बहन के अटूट प्रेम को देखकर प्रकृति भी झुम झुमकर नाच रही है।

ऐसा ही भाई बहन यह त्यौहार आज शा क पूर्व मा शाला सेमरताल के बहनों ने शा प्रा शाला सेमरताल के भाईयों को तिलक लगाकर राखी बांधी । प्रधान पाठक शांति तिर्की ने सभी विद्यार्थियों को चाकलेट वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा जी, सुमन राजेन्द्र कौशिक, प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर, क्रांति सिंगरौल जी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के शुभकामनाएं दी।
