
- भारी बारिश और जलभराव के कारण कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है ।
लखनऊ, 08 अगस्त , लखनऊ में आज शुक्रवार 8 अगस्त को स्कूल बंद किए गए हैं क्योंकि शहर में भारी बारिश ( Schools closed due to heavy rain ) के कारण जलभराव और यातायात में रुकावट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने भारी बारिश और जलभराव के कारण कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है ।

कब तक रहेंगे स्कूल बंद ?
जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार, स्कूल बंद रखने की अवधि बारिश की स्थिति पर निर्भर करेगी। फिलहाल, स्कूलों में छुट्टी के बारे में कोई विशिष्ट तिथि नहीं बताई गई है। उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को तराई के बहराइच में सर्वाधिक 71 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं लखनऊ में 59 मिमी बरसात हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के ऊपर और बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फिलहाल रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।
