

- आज निलिमा निकोसे एवं राधा टडंन का जन्म दिवस भी था उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
बिलासपुर , 06 मार्च ,campus samachar.com, शा प्रा शाला सेमरताल संकुल सेमरताल में आज कक्षा पांच के विद्यार्थियों का विदाई कार्यक्रम रखा गया ।संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप के उपस्थिति में मां सरस्वती जी की पुजा अर्चना की गई।बालमुकुंद शर्मा जी के द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से भवन निर्माण में नींव की मजबूती जरूरी है उसी प्रकार से प्राथमिक के शिक्षक आपको शिक्षा देकर लिखना, पढ़ना, सिखाता है आपको अच्छे संस्कार देकर आगे बढ़ने को प्रेरित करता है, मजबुती प्रदान करता,हौसला बढ़ाते हैं आगे चलकर आप ही में से कोई शिक्षक, कोई नेता, तो कोई कलेक्टर बनता है आप ही में से वैज्ञानिक बन देश को ऊंचे शिखर पर पहुंचाते है । पहला गुरु प्राथमिक शाला के गुरूजन ही होते हैं।
हमें सदैव गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। आज इस विदाई कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं है अब आप अपर क्लास में पहुंचकर नियमित स्कूल आयेंगे और अच्छा शिक्षा ग्रहण करेंगे। देश को आगे बढ़ायेंगे। उपरान्त प्रधान पाठक इंदिरा कश्यप, अनुपमा गौरहा, निलिमा निकोसे, शुभा पांडेय, राधा टडंन जी ने बच्चों को संबोधित किया।
आज निलिमा निकोसे एवं राधा टडंन का जन्म दिवस भी था उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। शाला परिवार की ओर से कक्षा पांच के विद्यार्थियों को कक्षा चार के विद्यार्थियों ने पेन भेट किया एवं शाला परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को सल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बालमुकुंद शर्मा स शिक्षक ने किया।

