

- बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और सुझाव भी सुने गए .
अयोध्या, 05 मार्च , campussamachar.com, प्रोफेसर अभय कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या ने आज जन शिक्षा समिति अवध प्रांत द्वारा नामित बजरंग सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीकापुर, अयोध्या में एक दिवसीय प्रवास किया . इसी क्रम मे प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने सुबह वंदना से लेकर कक्ष शिक्षण का अवलोकन एवं निरीक्षण करने के बाद विद्यालय के सभी आचार्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और सुझाव भी सुने गए . विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सिंह जी भी साथ रहे. विद्यालय के निरीक्षण की समय अनुशासन, पठन पाठ, भैया बहनों में संस्कार एवं नैतिक मूल्य बहुत ही अत्यंत सराहनीय रहे .

