

- कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा, प्रांतीय सचिव पवन शर्मा, जिला सचिव किशोर शर्मा, तखतपुर अध्यक्ष हिमाचल साहू, बिल्हा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, एवं प्रांतीय प्रतिनिधि श्रीमती मतीना बंजारे, डॉ पूनम सिंह, रमेश कौशिक, योगेश तिवारी सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.
बिलासपुर , 01 अगस्त , छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व माध्यमिक शाला मानिकपुर के प्रधान पाठक राम कुमार यादव का अधिवर्षिकीय की आयु पूर्ण करने पर दिनांक 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत होने के अवसर पर राम कुमार यादव जी का संक्षिप्त सम्मान कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर कार्यालय में आयोजित किया गया . इस अवसर पर सभी पदाधिकारियो ने संगठन के प्रति उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हे दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी.

कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा, प्रांतीय सचिव पवन शर्मा, जिला सचिव किशोर शर्मा, तखतपुर अध्यक्ष हिमाचल साहू, बिल्हा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, एवं प्रांतीय प्रतिनिधि श्रीमती मतीना बंजारे, डॉ पूनम सिंह, सिलवंती एक्का, राम बाई चौधरी, राजेंद्र अवस्थी, दिलीप बंजारे ,राजीव कस्तूरे, अश्वनी मिश्रा, रमेश कौशिक, योगेश तिवारी आदि भारी संख्या में उपस्थित थे.

