

- बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री आलोक शुक्ल एडवोकेट ने किया।
लखनऊ, 28 अप्रैल 2025,campussamachar.com, विश्व हिन्दू परिषद (विधि प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में आज जिला पंचायत सभागार बहराइच में प्रान्त योजना बैठक का आयोजन कर संगठन को गतिशील एवं सर्वव्यापी बनाने की रणनीति बनाई गई। भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लगातार बढ़ रहे लवजिहाद , लेंड जिहाद व ड्रग्स जिहाद पर संगठन ने चिंता व्यक्त करते हुए इन घटनाओं पर विराम लगाने के लिए संगठनात्मक चर्चा भी बनाई।
विश्व हिन्दू परिषद (विधि प्रकोष्ठ) की ओर से आयोजित क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ डॉ० अभिषेक अत्रे ने कहा कि , भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लवजिहाद , लेंड जिहाद व ड्रग्स जिहाद तेजी से फैल रहा है जिसको लेकर सनातन समाज मे चिंताएं बढ़ गईं हैं।
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जेहाद पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाए जाने की योजना बनाई गई है तथा जगह जगह प्रशिक्षित विधि वेत्ताओं व कानूनविदों की टीम भी बनाई जा रही है। साथ ही जेहादियों को कानून की जद में लाने के लिए भी संगठनात्मक रणनीति बनाई गई है। उन्होंने वक्फ संसोधन कानून को संविधान व राष्ट्र सम्मत बताते हुए समाज मे जन-जागरण अभियान चलाए जाने का आवाहन किया।
क्षेत्रीय संयोजक विधि वेत्ता बृजेन्द्र सिंह ने जेहादी मानसिकता वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी वैधानिक अभियान चलाए जाने का आवाहन किया तथा जेहादी मानसिकता वाले लोगों के प्रतिकार व बहिष्कार करने की बात कही। सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ रहे मुस्लिम जनसंख्या , मस्जिद मदसरे व मख्तब को राष्ट्र व समाज के लिए घातक बताते हुए उन्होंने इनके खिलाफ समाज मे जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने की बात कही।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री आलोक शुक्ल एडवोकेट ने किया। महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , महामंत्री प्रो० मनीष गौड़ व संरक्षक राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह तथा संरक्षक महंत विष्णु देवाचार्य जी महाराज ने राष्ट्रीय व क्षेत्रीय संयोजक को मांग पत्र देकर विवादित दरगाह मेला आयोजन पर प्रभावी नियंत्रण व प्रतिकार तथा महाराजा सुहेलदेव विजय स्मारक चिरौरा झील स्थल पर भव्य विजय महोत्सव आयोजित किए जाने हेतु संगठन से हर सम्भव सहयोग का आग्रह किया।
आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से अवध प्रान्त संयोजक डॉ० संजय सिंह , वरिष्ठ पदाधिकारी प्रीति श्रीवास्तव,अरविंद पाण्डेय , मनीष सिंह , बृजेश मिश्र एडवोकेट , रूल ऑफ लॉ सोसायटी संयोजक प्रमोद सिंह चौहान , मनोज श्रीवास्तव पारस एडवोकेट , रामेन्द्र मिश्र एडवोकेट , डॉ० कपिल शुक्ल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

