-

- पुरानी पेंशन के लंबित मामलो की शीघ्र हो शेष सूची जारी
- असंवैधा निक अपतियाँ लगा कर लटकाये जा रहे प्रकरणों पर किया जा रहा शिक्षकों का उत्पीड़न- पांडेय गुट
- नियमा नुसार पुरानी पेंशन स्कीम से आच्छादित शिक्षकों की शेष सूची निर्गमन मे विलंब पर पांडेय गुट ने जताई चिंता और नाराजगी -डॉ जितेंद्र कुमार सिंह
- लखनऊ सहित पुरानी पेंशन सूची से बचे शिक्षकों की जल्द हो जारी प्रदेश की सूची- ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ, 28 अप्रैल 2025,campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) ने निदेशालय स्तर पर लंबित, 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर हुयी शिक्षकों की नियुक्ति के अंतर्गत नियमानुसार पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित शेष बची सूची निर्धारित तिथि 31 मार्च बीत जाने के एक माह बाद भी जारी ने किये जाने पर अत्यंत गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नाराजगी जाहिर की है।
संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति मे चिंता इस बात की भी जताई है कि कहीं निदेशालय में कल लगी आग और क्षतिग्रस्त हुयी पत्रवालियो में मामले तो शामिल नहीं है। इस प्रकार की आशंकाओं से भी शिक्षकों मे चिंता व्याप्त है। विगत छ महीने सेलम्बित मामलो का निस्तारण न होने से संगठन ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए शासन का ध्यान आकर्षित किया है।
शिक्षक नेताओ ने इस मामले में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं महा निदेशक कंचन वर्मा जी का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित कर मामले पर शीघ्र कार्यवाही करा कर निराकरण कराये जाने की माँग की है।
