
- पूरे देश में आज 01अगस्त को आयोजित किए जाने वाले रोष मार्च को सभी कर्मचारी व शिक्षक संगठनों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।
- लखनऊ में रोष मार्च का आयोजन कल वरिष्ठ कर्मचारी नेता स्व.बी. एन.सिंह की प्रतिमा से प्रारंभ किया जाएगा.
लखनऊ , 01 अगस्त , अटेवा/ NMOPS के आह्वान पर निजीकरण की समाप्ति व पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पूरे देश में 01अगस्त को आयोजित किए जाने वाले रोष मार्च को सभी कर्मचारी व शिक्षक संगठनों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारी संगठनों का समर्थन अटेवा को भरपूर मिल रहा है। समर्थन देने वालों में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ, उत्तर प्रदेश, राजकीय नर्सेज संघ,उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, पी.डब्ल्यू. डी. वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उ.प्र.,बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, विशिष्ट बीटीसी संघ, बीटीसी शिक्षक संघ, विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन, विश्वविद्यालय एवं डिग्री संघ लूअक्टा, माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ समेत कई कर्मचारी व शिक्षक संगठन समर्थन का ऐलान कर चुके हैं और भी अन्य संगठनों के समर्थन भी लगातार आ रहे हैं l
लखनऊ में रोष मार्च का आयोजन कल वरिष्ठ कर्मचारी नेता स्व.बी. एन.सिंह की प्रतिमा से प्रारंभ किया जाएगा और परिवर्तन चौक होते हुए शहीद स्मारक पर मा ०प्रधानमंत्री व माo मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंप कर समाप्त किया जाएगा ।
NMOPS /अटेवा संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि पूरे देश व प्रदेश में एनपीएस/ यूपीएस के खिलाफ रोष मार्च की तैयारी पूर्ण हो गई हैl संगठन के लगातार आंदोलन का फायदा यह हुआ कि यूपीएस मे कर्मचारियों व शिक्षको ने शामिल न होकर अस्वीकार कर दिया है। यह हमारे आंदोलन की बड़ी जीत है और कल के प्रदर्शन से सरकार को सोचने को मजबूर होना पड़ेगा और एक दिन पुरानी पेंशन बहाल करनी होगीl संगठनों के समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त कियाl साथ ही सभी को अपने-अपने जिला मुख्यालयो पर पहुंचने की अपील की। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने दी।
