
- धरने को संबोधित करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय ने बताया कि संगठन ने इस शैक्षिक सत्र को संघर्ष सत्र घोषित किया है।धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया तथा संचालन जिलामन्त्री सुरेश प्रसाद ने किया।
गोरखपुर , 01 अगस्त , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर के माध्मम से प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर धरने को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय ने शिक्षक समस्याओं की फेहरिस्त गिनाए। पुरानी पेंशन की बहाली,तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरन,एन0पी0एस0की धनराशि का ब्याज सहित जी0पी0एफ0 खाते में हस्तांतरण तथा ऑफ लाइन स्थानान्तरण की जो पत्रावलियाँ जनपद और मण्डल कार्यालयों में लंबित हैं,उनका निस्तारण सहित अन्य मांगें शिक्षकों की पीड़ा को घनीभूत कर रहीं है। इसलिए हमारे संघ ने इस शैक्षिक सत्र को संघर्ष सत्र घोषित किया है।धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया तथा संचालन जिलामन्त्री सुरेश प्रसाद ने किया।
धरने को संयोजक जय प्रकाश शुक्ल,कोषाध्यक्ष शशिधर दूबे, कमलेश कुमार,अखिलेश कुमार,विद्याधर पाण्डेय,ध्रुव जी गुप्ता प्रधानाचार्य,साहित्यविद नन्दा पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया।जनपद के अन्य सम्मानित शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।धरने के माध्यम से सरकार को यह स्पस्ट सन्देश दिया गया कि यदि शिक्षक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ यो संघ निर्णायक संघर्ष के लिए बाध्य होगा जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी शाशन प्रशासन की होगी।

Dios वाराणसी को ज्ञापन सौंपा गया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी के तत्वाधान में दिनांक 31- जुलाई को ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री जी को 15 सूत्री ज्ञापन प्रेषित करने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह पटेल जी, प्रदेश मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला इकाई की महती भूमिका रही। यह जानकारी डॉ.उमेश सिंह जिलाध्यक्ष उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी ने दी है .

