

लखनऊ , 24 जनवरी , campussamachar.com, अभाविप ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) , लखनऊ उत्तर के लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर इकाई द्वारा खेल कुंभ पर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ के हिसा लिया.
अभाविप ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) के जिला संयोजक अमन सिंह चंदेल ने कहा खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदुरुस्त रहते हैं। इसके साथ ही, खेल हमें विज्ञान, मनोविज्ञान , अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है।
खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य की ही सीमा नहीं होता है, बल्कि यह हमारे मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और हमें खुश और स्वस्थ रखता है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 59 kg कैटेगरी में अंश कूलर 65 kg कैटेगरी में आदित्य 75, 80 kg कैटेगरी में पंकज यादव और हैदर जबकि 95 kg कैटेगरी में दीप सिंह ने 220 kg वजन उठा कर बाजी मारी. इन सभी प्रतिभागियों को लखनऊ विश्वविद्यालय द्वितीय परिसर के कुलानुशासक प्रो मोहम्मद अहमद ने सर्टिफिकेट और मैडल दे कर प्रोत्साहित किया . इस कार्यक्रम के जज शिवम कुमार, देवांश पांडे और जीत सिंह रहे. इस अवसर पर डॉ उग्रसेन, इकाई अध्यक्ष सिद्धार्थ तिवारी, शेष मणि सिंह , सानिध्य मिश्रा आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
