

लखनऊ, 26 जनवरी , campussamachar.com, अग्रसेन इंटर चौक लखनऊ ( Agrasen Inter College Chowk Lucknow ) में आज छिहत्तरवे गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक नारे लगाकर देश भक्ति की भावना का प्रदर्शन किया. कॉलेज के प्रबंधक श्री अभय गर्ग जी के द्वारा झंडा रोहण किया गया.

76th Republic Day 2025 : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कॉलेज के शिक्षक अलंकार रस्तोगी के संचालन में विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गयी. प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया.

