

- सहायक शिक्षा निदेशक-बेसिक त्रिपाठी ने बताया कि मण्डलों के लेखाधिकारियों से कहा गया है कि प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराएँ।
लखनऊ ,, 07 अगस्त , रिटायर्ड शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मण्डलीय शिक्षाधिकारियों से शिक्षा भवन में रिटायर्ड शिक्षक,अधिकारी एवम् कर्मचारी संगठन,उ.प्र. का प्रतिनिधि मण्डल शिवा कान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में मिला.
आज 07 अगस्त को रिटायर्ड माध्यमिक व बेसिक शिक्षकों की समस्याओं यथा-नोशनल इन्क्रीमेण्ट व पेंशन आदि समस्याओं को लेकर शिक्षा- भवन लखनऊ में मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक सुश्री रेखा दिवाकर(माध्यमिक) व सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्याम किशोर त्रिपाठी से मिला और उन्हें समस्याओं सम्बंधी ज्ञापन दिया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि समस्याओं के समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।जनपदों से प्रकरण शीघ्र भेजने के लिए कहा गया है।काफी मात्रा में नोशनल इन्क्रीमेण्ट के प्रकरण निपटा दिए गए हैं लखीमपुर पीछे चल रहा है।सीतापुर की स्थिति ठीक चल रही है। सहायक शिक्षा निदेशक-बेसिक त्रिपाठी ने बताया कि मण्डलों के लेखाधिकारियों से कहा गया है कि प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराएँ।
