

- कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद देवांगन, ललित देवांगन, टीकम देवांगन एवं बुधराम देवांगन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री घनश्याम तिवारी द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया।
जांजगीर -चांपा , 07 अगस्त , राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2025 के अवसर पर सहकार भारती छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में प्रदेश स्तरीय हथकरघा बुनकर सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए उत्कृष्ट हथकरघा बुनकरों को पारंपरिक कोसा से बनी साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामप्रकाश केशरवानी (प्रदेश कोषाध्यक्ष, सहकार भारती), श्रीमती जया द्विवेदी (प्रदेश मंत्री, सहकार भारती), एवं घनश्याम तिवारी (प्रदेश संयोजक, पैक्स प्रकोष्ठ, सहकार भारती) की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही मंच पर मुरली देवांगन (संचालक, सीताराम हथकरघा उद्योग, चांपा), जीतराम देवांगन (पूर्व संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा बोर्ड), रामाधार देवांगन (सलाहकार सदस्य, केंद्रीय रेशम बोर्ड दिल्ली), डॉ. सुरेश देवांगन (समाजसेवी), लाला देवांगन जी, श्रीमति अनिता खंडेलवाल , एवं श्रीमति किरण अग्रवाल ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए बुनकरों में सुनील देवांगन, दिलीप देवांगन, शिवशंकर देवांगन, नारायण देवांगन, नौकराम देवांगन, जगन्नाथ देवांगन, अमृतलाल देवांगन, अमरनाथ सोनी, कृष्णकुमार देवांगन, बाबूलाल देवांगन, समेलाल देवांगन, शत्रुघ्न देवांगन, चंद्रशेखर कर्ष सहित अन्य बुनकरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूरे प्रदेश भर से बुनकरों की उत्साहजनक भागीदारी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद देवांगन, ललित देवांगन, टीकम देवांगन एवं बुधराम देवांगन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन घनश्याम तिवारी द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने हथकरघा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और बुनकरों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान पर बल देते हुए, संगठित सहकारिता आंदोलन के माध्यम से नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई कि सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 23 एवं 24 अगस्त 2025 को जैनम धर्मशाला, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के माध्यम से प्रदेश के समस्त बुनकर बंधुओं से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
