अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पांडेय गुट ने दी महिला शिक्षिका ओ एवंं अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल- महिला शिक्षकों व कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने का संकल्प लें शिक्षा अधिकारी – ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ , 08 मार्च , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day 2025) पर शिक्षा जगत से जुड़े सभी महिला शिक्षक एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज इस सुअवसर पर शिक्षा अधिकारियों द्वारा महिला शिक्षकों एवं कर्मचारियों के किये जाने वाले उत्पीड़न पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का लिया गया संकल्प ही महिला दिवस ( International Women’s Day 2025) पर महिलाओ के प्रति हमारा सही मायने में सम्मान होगा और आज के दिन की सार्थकता होगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day 2025) पर विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक नेताओ ने कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं रहीं, वे हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर पुरुषों से बराबरी करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना रचनात्मक भूमिका का निर्वहन कर रही हैं. International Women’s Day 2025
