
- अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लखीमपुर खीरी के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री ने संतोष मौर्य ने कहा है कि यदि इस मामले में अगर KAUK इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक की ओर से सन्तोष जनक उत्तर नहीं मिलता है तो सभी बेसिक शिक्षा परिषद के जो शिक्षक माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी कर रहे है, सब लोग बहिष्कार कर देंगें।
लखीमपुर खीरी, 09 मार्च उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) prayagraj, यूपी बोर्ड ) लखीमपुर खीरी जिले के विजवा ब्लॉक पड़रिया तुला के KAUK इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक राजेश कुमार गौतम पर परीक्षा ड्यूटी करने वाली 5 टीचर्स के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
सन्तोष मौर्य जिलाध्यक्ष लखीमपुर प्रदेश संयुक्त महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश ने इस मामले को उठाते हुए लखीमपुर खीरी के जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र सिंह को पूरे विवरण से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की है.
इस मामले में पीड़ित टीचर्स का कहना है कि उनकी ड्यूटी विजवा ब्लॉक पड़रिया तुला के KAUK इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है लेकिन 8 मार्च की प्रातः कालीन ड्यूटी के जाते समय बस कैंसिल हो गई और इसकी सूचना भी विद्यालय के क्लर्क को भेज दी थी और फिर दूसरी बस मिलने पर संबंधित शिक्षिकाएं सुबह 8:26 पर परीक्षा केंद्र पहुंची लेकिन वहां पर केंद्र व्यवस्थापक राजेश कुमार गौतम ने अभद्र व्यवहार किया और कार्रवाई की भी बात कही है.
KAUK इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक के दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए टीचर्स ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को भी अपनी पीड़ा बताई है . उधर मामले की गंभीरता देखते हुए KAUK इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक द्वारा भी इस प्रकरण के बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पूरे मामले के अवगत कराते हुए टीचर्स द्वारा विलंब से आने की बात कही गई है .
इस पूरे मामले में अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लखीमपुर खीरी के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री ने संतोष मौर्य ने कहा है कि यदि इस मामले में अगर KAUK इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक की ओर से सन्तोष जनक उत्तर नहीं मिलता है तो सभी बेसिक शिक्षा परिषद के जो शिक्षक माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी कर रहे है, सब लोग बहिष्कार कर देंगें।
