
- ओंम प्रकाश त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित हुए प्रदेश संगठन प्रवक्ता
लखनऊ, 17 फरवरी .campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडे गुट ) के प्रांतीय पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी लखनऊ के दारुल सफा बी ब्लॉक के सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य अविनाश कुमार अवनीश कुमार सिंह रहे .
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षक पदाधिकारियों से प्रदेश की शिक्षा जगत की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा में सकारात्मक बदलाव हो रहा है और इसमें शिक्षा जगत से जुडी सभी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है. शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मुख्य अतिथि ने कहा कि संवाद से सभी समस्याओं का समाधान संभव है और यह सभी की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें और शिक्षक इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहे हैं .एस अवसर पर शिक्षक स्मारिका का विमोचन एम एल सी अवनीश कुमार एवं पदाधिकारियों ने किया .
उन्होंने अपेक्षा जताई कि संगठन सकारात्मक गतिविधियों के साथ बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएगा . पद एवं गोपनीयता के शपथ ग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये . अवसर पर संगठन के पूर्व प्रदेशिक् अध्यक्ष एवं प्राधन संरक्षक अमरनाथ सिंह , वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, महामंत्री आशीष कुमार सिंह के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी में भगवान शंकर त्रिवेदी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, नन्द कुमार मिश्र , सुरेश चंद्र वैसवार सहित प्रदेशीय पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन संगठन संघ महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने किया . इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी को संगठन का प्रांतीय प्रवक्ता भी घोषित किया गया. गौरतलब है कि ओमप्रकाश त्रिपाठी लखनऊ के डीएवी इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के रूप में सेवानिवृत हुए है .वे दशकों से प्रदेश की शिक्षक राजनीति में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे हैं और यहां तक की शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उनकी शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना का आदर और सम्मान करते हैं .
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) का प्रांतीय अधिवेशन मिर्जापुर में आयोजित किया गया था और वहीं प्रांतीय कार्य समिति की घोषणा की गई थी और अब लखनऊ में उन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया है।
