

- इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
गोरखपुर , 11 जुलाई ,campusamachar.com, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज 11 जुलाई 2025 को वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज गोरखपुर ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj,) के जंतुविज्ञान विभाग में बढ़ती जनसंख्या के विभिन्न पहलुओं पर एक सूक्ष्म चर्चा के दौरान प्राचार्य प्रो आर सी वर्मा ने जनसंख्या के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पर व्यापक प्रकाश डाला और बताया कि बढ़ती जनसंख्या सदैव नुकसानदायक नहीं होती है। अवसर और संसाधन की प्रचुर उपलब्धता से बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में सहायक सिद्ध होती है।

विभागाध्यक्ष जंतुविज्ञान डा संजय कुमार गुप्त ने परिवहन क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि अब युवाओं में स्वरोजगार को लेकर सक्रियता बढ़ गई है और बढ़ती आबादी का एक बड़ा हिस्सा विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार के द्वारा आत्मनिर्भर बनकर देश का विकास कर रहा है। इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
देखें VIDEO -लखनऊ में आज 11 जुलाई को माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना आयोजित हुआ
