
लखनऊ, 4 नवंबर । campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट ) ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 50 फीसदी रिक्त पदोन्नति कोटे के अंतर्गत प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति तथा संलग्न प्राइमरी विभाग से 25% एलटी संवर्ग में पदोन्नतियों को लेकर उत्पन्न भ्रामक स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।
up teachers News : संगठन के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने आज यहां जारी एक बयान में बताया कि यह स्थिति सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के स्थान पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग 2023 के कारण शिक्षण संस्थानों एवं शिक्षकों में शिक्षा अधिकारियों द्वारा उत्पन्न की गई है।
lucknow education news : वरिष्ठ शिक्षक नेता त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक नियुक्तियों और पदोन्नतियां दोनों ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम धारा 10 एवं 14 में विहित निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत होती चली आ रही थी । अब उसे समाप्त कर दिए जाने से उक्त अधिनियम के समस्त प्रावधान स्वमेय समाप्त हो गए। सूच्य है कि इसके पश्चात कोई अग्रिम व्यवस्था शान द्वारा न किए जाने से नियुक्ति/ पदोन्नति एवं सेवा सुरक्षा आदि के संबंध में असमंजस की स्थिति बनी हुई है , जिसको लेकर राज्य के माध्यमिक शिक्षकों में भारी नाराजगी है।
