-
28 मार्च, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर चयनित और 01 अप्रैल, 2005 के बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन का लाभ। - तीसरी सूची में 80 शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ, 69 अभी भी बाकी।
- यदि शेष प्रकरणों की सूची एक सप्ताह के अंदर जारी नहीं हुई तो जिला संगठन करेगा संघर्ष।
लखनऊ , 10 अप्रैल 2025 ,campussamachar.com, 28 मार्च के पूर्व विज्ञापित पदों पर 1 अप्रैल 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए जिला संगठन प्रयासरत है। इसी कड़ी में तीसरी सूची के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता एवं संरक्षक लखनऊ डॉ० आर०पी० मिश्र ने आज तीसरी बार दिनांक 9 अप्रैल, 2025 को लगभग 11:30 बजे अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी से फोन पर वार्ता की। वार्ता में श्री तिवारी जी ने आश्वस्त किया कि प्रदेश के अभी तक लगभग 4 000 शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को नियमानुसार पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा चुका है। आज लगभग 1000 शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की सूची और जारी कर दी जाएगी।
आज तीसरी सूची जारी हुई किंतु उसमें लखनऊ के केवल 80 शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के नाम इस सूची में अंकित है। आश्चर्य है कि सूची में अपर शिक्षा निदेशक के 30 मार्च के हस्ताक्षर है और संगठन के विशेष प्रयासों के बाद आज 9 अप्रैल को पीडीएफ जारी हुआ।
जिला संगठन ने आज निर्णय लिया है कि यदि लखनऊ जनपद के शेष सभी 69 शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिला तो जिला संगठन संघर्ष के लिए बाध्य होगा। जिसकी सूचना 11 अप्रैल 2025 को शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक एवं अन्य उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी।
अतः शासनादेश के अनुसार वंचित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से अनुरोध है कि वह भ्रमित ना हो। जिला संगठन हर संभव प्रयास कर आपको नियमानुसार पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध है। जो शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित रह गए हो वह अपना नाम जिला संगठन के पदाधिकारियों को तीन दिवसों में अवश्य उपलब्ध करा दे जिससे संघर्ष की अगली रणनीति बनाई जा सके।
