
- भाईचारे एवं आपसी प्रेम सौहार्द्र का प्रतीक ईद उल फ़ितर पर दी पांडेय गुट ने दिली मुबारक बाद भी दी है .
लखनऊ , 31 मार्च , campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने आज शैक्षिक सत्र 2024–2025 के समाप्ति एवं कल से प्रारंभ शैक्षिक सत्र 2025–2026 के शुभारंभ के सुअवसर पर समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने इस अवसर पर सभी निवर्तमान एवं वर्तमान कार्यवाहक संस्था प्रधानों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।
उन्होंने सेवानिवृत सभी शिक्षकों को भी उनके सकुशल सेवा करते हुए सेवानिवृत होने पर उन्हें बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है। साथ ही साथ उनके सेवानिवृत देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किये जाने की माँग की है। इसके साथ ही भाईचारे एवं आपसी प्रेम सौहार्द्र का प्रतीक ईद उल फ़ितर पर दी पांडेय गुट ने दिली मुबारक बाद भी दी है .
