
लखनऊ , 31 मार्च , campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलने वाली कैशलेस चिकित्सा सुविधा के शुभारंभ के संबंध में आज दोपहर लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University) कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव और महामंत्री संजय शुक्ला ने लखनऊ के यशस्वी सांसद एवं रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ( Defence Minister Rajnath Singh ) के प्रतिनिधि युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ( BJP Yuva Neta Neeraj Singh ) से भेंट की।
Lucknow University news : विमर्श में इस योजना के शुभारंभ रक्षा मंत्री ( Defence Minister Rajnath Singh ) के हाथों कराए जाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ( Prof. Alok Kumar Rai VC Lucknow University) ने उक्त आयोजन की सहमति कर्मचारी परिषद पदाधिकारी को दी थी।
