
यह निर्णय आज उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न प्रदेशीय पदाधिकारियों, सरंक्षक मण्डल एवं शिक्षक विधायक की बैठक में लिया गया।
लखनऊ , 22 फरवरी,campussamachar.com । पुरानी पेंशन की बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21, 18 व 12 की बहाली, वित्तविहीन विद्यायलों के शिक्षको को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं राज्य कार्मचारियों की भांति शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि दीर्घकाल से लम्बित मांगे यदि यू0पी0 बोर्ड के मूल्याकंन के पहले पूरी नही की जाती है तो प्रदेश का शिक्षक बाहों मे काली पटटी बांधकर मूल्यांकन करेगा तथा प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा प्रदेशव्यापी आन्दोलनात्मक कदम उठाने का भी निर्णय किया जाएगा। यह निर्णय आज उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न प्रदेशीय पदाधिकारियों, सरंक्षक मण्डल एवं शिक्षक विधायक की बैठक में लिया गया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में संगठन की चार सूत्रीय मांगो को जनमानस तक पहुंचाने के लिए स्टिकर अभियान चलाया जाएगा। जिससे विद्यालयों, शिक्षा विभाग के कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर 25 फरवरी से 15 मार्च तक अभियान चलाकर प्रदेश भर में –
– “जो पुरानी पेन्शन बहाल करेगा, वही देश पर राज करेगा।
– “धारा 21, 18 एवं 12 बहाल करो बहाल करो, दो माह में पूरा करो – अपना वादा पूरा करो।”
– “वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करो, शोषण उत्पीड़न बन्द करो-बन्द करो।”
– “निःशुल्क चिकित्सा सुविधा लागू करो – लागू करो।”
के स्टिकर लगाए जाएगें। मांगे पूरी न होने पर संघर्ष के दूसरे चरण में प्रदेश के शिक्षक बाहों मं काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य करेगेे और प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा संघर्ष के तीसरे चरण पर विचार कर प्रदेशव्यापी संघर्ष का निर्णय किया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा राज्य सरकार को अपनी मांगो के सम्बन्ध में समय-समय पर धरना/प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दिये जा चुके हैं लेकिन सरकार द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। इसीलिए अब चरणबद्व संघर्षों के माध्यम से मागों के पूरा होने तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एम0एल0सी ने कहा कि मेरे द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को विधान परिषद में उठाया जाता है, सरकार से मागों को पूरा करवाने के लिए सड़क पर संघर्ष जरूरी हो गया है। इसलिए यदि मूल्याकंन तक सरकार मागों को नही मानती है तो एक बड़ा आन्दोलन करना होगा। बैठक का संचालन महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने किया।
देखें VIDEO
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल, धु्रव कुमार त्रिपाठी, एम0एल0सी0, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा के अलावा, पूर्व एम0एल0सी0 जगवीर किशोर जैन, पूर्व एम0एल0सी0 सुभाष चन्द्र शर्मा, संरक्षक महेश चन्द्र शर्मा, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं पूर्व एम0एल0सी0, डा0 प्रमोद कुमार मिश्र, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, सरंक्षक इन्द्रासन सिंह, कृष्ण यादव, प्रादेशिक मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।
