
- लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट जाएं क्योंकि उत्तर प्रदेश ही इस देश की दशा और दिशा तय करता है।
लखनऊ, 1 जुलाई। campussamachar.com, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित रविंद्रालय सभागार में आहूत प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आने वाला समय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का है, बिना सुभासपा को साथ लिए किसी भी दल के लिए दिल्ली की सत्ता हासिल करना मुश्किल होगा।
UP Politics news :इसीलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट जाएं क्योंकि उत्तर प्रदेश ही इस देश की दशा और दिशा तय करता है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में सुभासपा की भूमिका निर्णायक है। बिना हमें साथ लिए कोई भी दिल्ली की सत्ता को हासिल नहीं कर सकता क्योंकि उत्तर प्रदेश की 30 से अधिक लोकसभा सीटों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जनाधार है।
इसलिए सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता पार्टी की रीतियों-नीतियों को प्रदेश के जनता तक पहुंचा कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। पूर्व की विपक्षी पार्टियों की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि सरकार में रहते हुए इन्हें पिछडे, अतिपिछडे दलित एवं अतिदलित समाज के लोगों की याद क्यो नहीं आती, सरकार में रहते हुए जातिगत जनगणना की याद नहीं आती, सरकार में रहते हुए सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागु करने की याद नहीं आती परंतु सत्ता से बाहर जाते ही इन्हें ये सब याद आने लगता है जो इनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है।
UP news in hindi :सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ0 अरविन्द राजभर ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात करते हुए कहा कि जो कानून देश हित में होगा हम उसका समर्थन करेगें क्योंकि यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी धार्मिक समुदायों पर लागू होने के लिए एक देश एक कानून होने की बात करता है और पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर केंद्र के साथ-साथ सभी राज्य सरकारों को कहा था और हमारे संविधान के अनुच्छेद 44 में भी भारत के सभी नागरिकों को एक समान नागरिक संहिता को सुनिश्चित करने को कहा गया है।
बैठक में यह रहे उपस्थित
lucknow news : बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष धर्म प्रकाश चौधरी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष चन्द्र यादव , प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचन्द्र कश्यप , पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष विच्छेलाल राजभर , मध्यांचल प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप , पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पवन कश्यप बुन्देलखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रामराज सिंह आरख सहित कई राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारियों सहित हजार की संख्या मंे कार्यकर्ता उपस्थित थे।
