
लखनऊ. भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ की ओर से पिछले २६ सालों से पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान से छह साहित्यकारों को सम्मानित करते आ रहा है। न्यास 40वर्ष तक के आयु वर्ग के छ: युवा साहित्यकारों को उनकी मौलिक रचनाधर्मिता के लिए सम्मानित व पुरस्कृत करता है। विगत दिवस भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ कार्यालय में इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष काव्य विधा में छत्तीसगढ़ के विक्रम सिंह मादावत, करीमनगर तेलंगाना , कथा-साहित्य विधा में उत्कर्ष नारायण दौसा राजस्थान, पत्रकारिता विधा में दुर्गा शर्मा लखनऊ (उप्र), बाल साहित्य विधा में पिथौरागढ़ उत्तराखंड के इंजीनियर ललित शौर्य, संस्कृत में कोलकाता के डॉक्टर सुधाकर मिश्र तथा असमिया भाषा में जोड़ाहाट असम के रूपम सइकिया शास्त्री को सम्मानित किया जाएगा। सभी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप दस हजार रुपए की धनराशि, अंग वस्त्रम,सरस्वती प्रतिमा तथा पंडित प्रताप नारायण मिश्र रचित साहित्य प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार चयन समिति के संयोजक डॉ. विजय कुमार कर्ण ने बताया कि सम्मान समारोह के आयोजन की तैयारी हो रही है। आयोजन की तिथि व अतिथियों की सूचना बाद में दी जाएगी।
