
- परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने सहित पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है .
नई दिल्ली / सीतापुर, 10 मार्च , समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने संसद में महोली, सीतापुर के दैनिक जागरण के संवाददाता राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड (Sitapur Journalist Case) की जांच सीबीआई (CBI ) से कराए जाने और परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने सहित पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने और घटना में किसी निर्दोष को न फंसाये जाने की मांग संसद में की। Sitapur Journalist Case
सीबीआई जांच की मांग
Sitapur Journalist Case : धोरहरा से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आनंद भदौरिया ने लोकसभा में उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर महोली निवासी दैनिक जागरण संवाददाता राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड (Sitapur Journalist Case) का मुद्दा उठाया। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की अपील की।
सांसद भदौरिया ने पीड़ित पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने और घटना में किसी निर्दोष को न फंसाए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई (Sitapur Journalist Case) की हत्या को लेकर पत्रकार संगठनों और आम जनता में रोष है। लोग न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
