
लखनऊ, 05 मार्च, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश शैक्षिक सामान्य शिक्षा संवर्ग सेवा समूह क श्रेणी के चार वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई नियुक्ति दी गई है.
जारी आदेश के मुताबिक अमिता सिंह को उप प्राचार्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उन्नाव, अंजलि अग्रवाल उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस, सीमा शुक्ला उपप्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर खीरी और कोमल यादव को उपप्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर को नियुक्त किया गया है .
जारी किए गए विभाग की आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण किया जाना सुनिश्चित करें .
देखें आदेश के प्रति
