
लखनऊ. UP Assembly Election 2022- बक्शी का तालाब विधानसभा सीट (BKT Seat ) से सपा के उम्मीदवार गोमती यादव के समर्थन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लखनऊ जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख चिनहट रंजीत यादव ने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क किया और वोट मांगे।
जनसंपर्क अभियान के तहत प्रसपा लखनऊ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने बख्शी का तालाब सीट के रायपुर, यादव मार्केट, अल्लूनगर डिगूरिया, पल्हरी, मुबारकपुर, उम्बरभारी, इटौंजा आईआईएम चौराहा, भिठौली खुर्द, मुतक्कीपुर आदि गांवों में सपा प्रत्याशी गोमती यादव के साथ चौपालों एवं पदयात्रा के माध्यम से जनसंपर्क किया।प्रसपा लखनऊ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों ने प्रदेश की दिशा व दशा को विकास के पथ से विमुख किया है। आर्थिक मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है। कोरोना काल में लोगों को अनाथ छोड़ दिया गया।
भाजपा से मांगा जवाब
सत्ताधारी दल को बताना चाहिए कि चुनाव प्रचार में रवाना किए गए सैकड़ों रथ उस वक्त कहां थे, जब मीलों मील पैदल चलते हुए हजारों लोगों ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।प्रसपा लखनऊ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने बीकेटी क्षेत्र की सम्मानित जनता से क्षेत्र को खुशहाल एवं समृद्ध बनाने के लिए बीकेटी प्रत्याशी गोमती यादव को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील किया।
संपर्क अभियानर में ये रहे साथ
UP Assembly Election 2022- में सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, प्रसपा जिला उपाध्यक्ष अतुल यादव, पूर्व बीडीसी वकील बेग, प्रधान मिथिलेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी संदीप यादव, रामकुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
